Tuesday, April 21, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशधार के डायल-112 हीरोज

धार के डायल-112 हीरोज

नहर किनारे परित्यक्त अवस्‍था में मिले नवजात शिशु को सुरक्षित अस्पताल पहुँचाया

धार जिले के थाना धामनोद क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं मानवीय कार्रवाई से नहर के पास परित्यक्त अवस्था में मिले नवजात शिशु को सुरक्षित संरक्षण में लेकर तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया। समय पर किए गए इस प्रयास से शिशु को उपचार उपलब्ध हो सका।

21 अप्रैल को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112, भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना धामनोद क्षेत्र अंतर्गत पलाश चिक्त्यावर गाँव के पास नहर किनारे एक नवजात शिशु परित्यक्त अवस्था में मिला है, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति छोड़कर चला गया है। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही धामनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

मौके पर पहुँचकर डायल-112 स्टाफ आरक्षक श्री वीरेन्द्र एवं पायलट श्री महेश मालीवाल ने नवजात शिशु को सुरक्षित संरक्षण में लेकर एफआरव्ही वाहन से तत्काल शासकीय चिकित्सालय, धामनोद पहुँचाया।

डायल-112 जवानों की त्वरित एवं समर्पित कार्यवाही से एक नवजात शिशु को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो सकी। डायल-112 हीरोज श्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा असहाय एवं जरूरतमंदों की सुरक्षा हेतु सदैव सजग, संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है।\

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular