Wednesday, April 15, 2026
spot_img
Homeजनसम्पर्क समाचारमुख्यमंत्री डॉ. यादव सिवनी मालवा में नर्मदापुरम-टिमरनी मार्ग के 972.16 करोड़ के...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव सिवनी मालवा में नर्मदापुरम-टिमरनी मार्ग के 972.16 करोड़ के उन्नयन एवं पुनर्निर्माण कार्य का करेंगे भूमि-पूजन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 106.34 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमि-पूजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव हनुमान मंदिर से लेकर पुराने बस स्टैंड तक आयोजित रोड शो में होंगे शामिल
विभिन्न योजना के हितग्राहियों को हित लाभ का करेंगे वितरण

भोपाल : बुधवार, अप्रैल 15, 2026,

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार 16 अप्रैल को सिवनी मालवा में नर्मदापुरम-टिमरनी मार्ग (राज्य राजमार्ग-67) का इंटरमीडिएट से 2-लेन पक्के शोल्डर सहित हाइब्रिड एन्यूटी  मॉडल (एच ए एम) का उन्नयन एवं पुनर्निर्माण कार्य का भूमि-पूजन करेंगे। नर्मदापुरम से टिमरनी मार्ग की लंबाई 72.18 किलोमीटर है तथा इसकी लागत 972,16 करोड़ रुपए है। निर्माण कार्य एमपीआरडीसी द्वारा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहले दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में पूजन-अर्चन कर रोड शो करेंगे। रोड शो रेंज ऑफिस चौराहा, कल्लू चौक, नर्मदा मंदिर चौक, सराफा बाजार, गांधी चौक, जय स्तंभ चौक होते हुए पुराना बस स्टैंड पर समाप्त होगा।

कृषि उपज मंडी सिवनी मालवा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव 106,34 करोड़ के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन करेंगे। इनमें 48.65 करोड़ के 45 तथा 57.69 करोड़ के 51 कार्यों का भूमि-पूजन शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी करेंगे।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular