Thursday, May 7, 2026
spot_img
Homeऑटोभारत की सबसे सेफ इस SUV की डिमांड इतनी कि एक साल...

भारत की सबसे सेफ इस SUV की डिमांड इतनी कि एक साल में 1 लाख से ज्यादा बढ़ी कीमत, क्रेटा और सेल्टोस से है मुकाबला

भारत की सबसे सुरक्षित एसयूवी में से एक स्कोडा कुशाक की कीमत इस साल तीसरी बार बढ़ी है। कार निर्माता ने नवंबर से अपनी खास कॉम्पैक्ट एसयूवी कुशाक पर एक और बढ़ोतरी की घोषणा की है। इसके चुनिंदा वैरिएंट पर 60,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। क्रेटा, सेल्टोस की रायवल इस एसयूवी की कीमत 11.59 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इस बढ़ोतरी के बाद टॉप-स्पेक मोंटे कार्लो ऑटोमैटिक वैरिएंट की कीमत अब लगभग 18 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। स्कोडा ने हाल ही में एसयूवी का एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 15.59 लाख से 17.29 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है।

इन वैरिएंट की कीमतें बढ़ी

कुशाक वैरिएंट में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी एम्बिशन क्लासिक एटी वर्जन पर हुई। इसकी कीमत नवंबर में 14.09 लाख (एक्स-शोरूम) से बढ़कर 14.69 लाख (एक्स-शोरूम) हो गई है। एम्बिशन मैनुअल वैरिएंट पर सबसे कम 20,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यह अब 13.19 लाख (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध है।

दो बेस वैरिएंट एक्टिव मैनुअल और एम्बिशन क्लासिक मैनुअल की कीमतों में 30,000 की बढ़ोतरी हुई है। टॉप दो वैरिएंट 6 एयरबैग के साथ स्टाइल ऑटोमैटिक और मोंटे कार्लो ऑटोमैटिक को भी इसी तरह की बढ़ोतरी मिली है। Kushaq SUV के अन्य सभी वैरिएंट्स में 40,000 की बढ़ोतरी की गई है।

जनवरी में पहली बढ़ोतरी के बाद स्कोडा ने मई में फिर से एसयूवी की कीमत में वृद्धि की थी। पिछली बढ़ोतरी सिर्फ पांच महीने पहले की गई थी, जिसमें इस एसयूवी की कीमत में 70,000 तक की वृद्धि की गई थी। Skoda ने Kushaq SUV को 10.49 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। पिछले एक साल में बेस मॉडल की कीमत में 1 लाख से ज्यादा का इजाफा हुआ है।

भारत की सबसे सुरक्षित कार

पिछले महीने ग्लोबल NCAP द्वारा किए गए क्रैश टेस्ट को सफलतापूर्वक पास करके स्कोडा कुशाक को हाल ही में भारतीय सड़कों पर सबसे सुरक्षित कार के रूप में चुना गया था। स्कोडा कुशाक कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस को टक्कर देती है। पिछले साल लॉन्च किया गया कुशाक स्कोडा का अब तक का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा है। इसने उन्हें इस साल अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री हासिल करने में मदद की है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular