Friday, February 27, 2026
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्‍तान ने अफगानिस्‍तान के खिलाफ खुले युद्ध की घोषणा की

पाकिस्‍तान ने अफगानिस्‍तान के खिलाफ खुले युद्ध की घोषणा की

पाकिस्‍तान ने अफगानिस्‍तान के खिलाफ खुला युद्ध घोषित कर दिया है। इससे पहले तालिबान प्रशासन ने सीमा पार हमले में कई पाकिस्‍तानी सैनिकों को मार गिराने और गिरफ्त में लेने का दावा किया था। पाकिस्‍तान के रक्षा मंत्री ख्‍वाजा आसिफ ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि पाकिस्‍तान के धैर्य की सीमा खत्म हो चुकी है और अब अफगानिस्‍तान के खिलाफ खुले युद्ध की घोषणा है।

पाकिस्‍तान ने काबुल, कंधार और पक्तिया सहित कई अफगानी शहरों को निशाना बनाया। अफगान तालिबान के प्रवक्‍ता जैबिउल्‍लाह मुजाहिद ने पाकिस्‍तानी हमले की पुष्टि की। पाकिस्‍तान के गृहमंत्री मुहसिन नकवी ने इस सैन्‍य कार्रवाई को अफगानिस्‍तान के खिलाफ करारा जवाब बताया है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular