उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने दावा किया कि अगर देश की सुरक्षा को खतरा हुआ तो उनका परमाणु सशस्त्र राष्ट्र दक्षिण कोरिया को नष्ट कर सकता है। उन्होंने सियोल के साथ बातचीत करने से इनकार कर दिया। हालांकि, उन्होंने अमरीका के साथ बातचीत की संभावना के लिए दरवाजा खुला रखा।
किम ने अपनी परमाणु-सशस्त्र सेना को मजबूत करने के लिए नए हथियार प्रणालियों के विकास का भी आह्वान किया। इसमें पानी के नीचे से दागी जा सकने वाली अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलें और दक्षिण कोरिया को निशाना बनाने वाली तोपें और छोटी दूरी की मिसाइलों जैसे सामरिक परमाणु हथियारों का विस्तारित जखीरा शामिल है।
किम जोंग ने कहा कि उनके परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम के तीव्र विकास ने देश को एक परमाणु सशस्त्र संपन्न देश के रूप में स्थापित कर दिया है और उन्होंने संयुक्त राज्य अमरीका से उत्तर कोरिया के प्रति अपनी शत्रुतापूर्ण नीतियों को त्यागने का आह्वान किया।




