Tuesday, March 3, 2026
spot_img
Homeबैतूलस्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत “वॉश ऑन व्हील” सेवा का शुभारम्भ

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत “वॉश ऑन व्हील” सेवा का शुभारम्भ

बैतूल : शनिवार, दिसम्बर 13, 2025,

कार्यालय कलेक्टर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना के तहत घरेलू, संस्थागत एवं सामुदायिक शौचालयों की नियमित साफ-सफाई के लिए “वॉश ऑन व्हील” (WOW) सेवा का विधिवत शुभारम्भ किया गया। इस सेवा का शुभारम्भ लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने स्वच्छता साथियों को स्वच्छता किट भेंट कर किया।

“वॉश ऑन व्हील ”सेवा के अंतर्गत संस्थागत कार्यालयों में स्थित सामुदायिक शौचालयों एवं घरेलू शौचालयों की साफ-सफाई के लिए मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन ऑर्डर किया जा सकेगा। ऑनलाइन ऑर्डर प्राप्त होने पर संबंधित स्वच्छता साथी निर्धारित समय पर उपस्थित होकर सेवा प्रदान करेंगे। इस योजना के अंतर्गत संस्थागत शौचालयों की साफ-सफाई हेतु 200 से 250 रुपये तथा घरेलू व्यक्तिगत शौचालयों के लिए 50 रुपये सेवा शुल्क निर्धारित किया गया है।

जिले की कुल 554 ग्राम पंचायतों को 35 क्लस्टर में विभाजित किया गया है तथा प्रत्येक क्लस्टर के लिए एक स्वच्छता साथी का चयन कर क्लस्टर आवंटित किया गया है। यह सेवा वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए प्रारंभ की गई है, जिसमें आम नागरिक अपने मोबाइल में “WashonWheel” एप डाउनलोड कर ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। एप पर ऑर्डर प्रदर्शित होते ही संबंधित स्वच्छता साथी द्वारा सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

कार्यक्रम के शुभारम्भ अवसर पर विधायक श्री चन्द्रशेखर देशमुख, विधायक श्री महेन्द्र सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजा पवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे, जिला कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular