भोपाल : बुधवार, अप्रैल 29, 2026,
श्री संजय नगायच ने बुधवार को पूजा-अर्चना कर मध्यप्रदेश वेयर हाउसिंग एण्ड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के बाद उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर कॉर्पोरेशन की योजनाओं एवं कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान एडीशनल एमडी श्री बृजेश सक्सेना सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।




