Tuesday, March 3, 2026
spot_img
Homeबैतूलस्वदेशी मेले में प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने खरीदी श्रीमद् भगवद्गीता

स्वदेशी मेले में प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने खरीदी श्रीमद् भगवद्गीता

बैतूल : शनिवार, दिसम्बर 13, 2025,

लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने शनिवार को पुलिस ग्राउंड में आयोजित स्वदेशी मेले का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मेले में लगे विभिन्न स्टालों का अवलोकन कर स्वदेशी उत्पादों की सराहना की। प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने मेले से श्रीमद् भगवद्गीता, हैंडबैग एवं पेंटिंग की खरीदी कर स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने का संदेश दिया। उनके साथ विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, विधायक श्री चन्द्रशेखर देशमुख, जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य श्री सुधाकर पवार, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

मंत्री श्री पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वदेशी केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव है। स्वदेशी उत्पादों के उपयोग से देश की अर्थव्यवस्था सशक्त होती है और स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों व उद्यमियों को सीधा लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी अपनाने से रोजगार के अवसर बढ़ते हैं और भारतीय संस्कृति व परंपराओं का संरक्षण होता है। मंत्री श्री पटेल ने आमजन से आह्वान किया कि वे दैनिक जीवन में अधिक से अधिक स्वदेशी उत्पादों का उपयोग कर राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनें।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular