Friday, May 15, 2026
spot_img
Homeराज्यकिशोर न्याय अधिनियम और पॉक्सो एक्ट पर हुआ प्रशिक्षण

किशोर न्याय अधिनियम और पॉक्सो एक्ट पर हुआ प्रशिक्षण

सुभद्रा कुमारी चैहान शासकीय कन्या महाविद्यालय, गंज बासौदा मे बालिकाओं को पॉक्सो एक्ट पर दिया प्रशिक्षण

विदिशा : शुक्रवार, सितम्बर 12, 2025,

कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती विनीता लोढ़ा एवं सहायक संचालक श्री विवेक शर्मा के कुशल नेतृत्व में सुभद्रा कुमारी चैहान, शासकीय कन्या महाविद्यालय, गंज बासौदा में मिशन वात्सल्य ( समेकित बाल संरक्षण ) योजना अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस विशेष आयोजन का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा, कॅरियर मार्गदर्शन एवं आत्मनिर्भरता के विषय में जागरूक करना रहा।

श्री संतोष रघुवंशी द्वारा प्रशिक्षण सत्र में छात्राओं को पोक्सो (पॉक्सो) कानून, किशोर न्याय अधिनियम तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई। छात्राओं को बताया कि यदि किसी प्रकार की आपराधिक या असामाजिक स्थिति का सामना करना पड़े तो किस प्रकार वे त्वरित सहायता प्राप्त कर सकती हैं। महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, सायवर हेल्पलाइन 1930, पुलिस हेल्पलाइन डायल 112 आदि नंबरों के महत्व को बताते हुए छात्राओं को यह संदेश दिया गया कि वे स्वयं के साथ-साथ अपने आस-पास के अन्य बच्चों एवं महिलाओं को भी इन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें।

श्री अरविन्द मिश्रा द्वारा बालिकाओं से जेंडर समानता एवं बाल संरक्षण पर भी सारगर्भित चर्चा की गई। समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए महिलाओं और पुरुषों दोनों की समान भागीदारी आवश्यक है। छात्राओं को यह प्रेरणा दी गई कि वे लिंग भेदभाव की मानसिकता से ऊपर उठकर अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें और समाज में समानता की भावना को प्रोत्साहित करें।

कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण करियर काउंसलिंग सत्र रहा। इस सत्र में छात्राओं को शिक्षा एवं रोजगार की विभिन्न संभावनाओं से अवगत कराया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि किस प्रकार नई पीढ़ी अपने कौशल, रुचि और मेहनत के आधार पर सफलता प्राप्त कर सकती है। उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा, स्वरोजगार एवं सरकारी योजनाओं से संबंधित मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के अंत में संवादात्मक सत्र भी आयोजित हुआ, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे और विशेषज्ञों ने उनके शंकाओं का समाधान किया। छात्राओं ने प्रशिक्षण से प्राप्त जानकारियों को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें न केवल कानूनी और सामाजिक सुरक्षा के बारे में जानकारी मिली, बल्कि अपने भविष्य की दिशा तय करने में भी मदद मिलेगी।

इस अवसर पर महाविद्यालय कि प्राचार्या डॉ अनामिका प्रजापति ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होते रहें , जिससे छात्राओं का व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और सामाजिक जागरूकता बढ़ सके।

    प्रशिक्षण में बासौदा परियोजना अधिकारी बीपी सिंह, पर्यवेक्षक श्रीमती बसंती चतुर्वेदी, महाविद्यालय कि प्राचार्य अनामिका प्रजापति, डॉ आरती साहू एवं महाविद्यालय कि छात्राएँ उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular