विदिशा : सोमवार, अगस्त 11, 2025,
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने सोमवार को लंबित आवेदनो की समीक्षा की। उन्होंने विभागो के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि विभागीय लंबित सभी प्रकार के आवेदनो का निराकरण समय सीमा में हो इसके लिए हर स्तर पर विशेष पहल करे ताकि लंबित आवेदनो की समीक्षा के दौरान जिले की ख्याति में गिरावट ना आए।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने कलेक्ट्रेट के बेतवा सभागार में आयोजित इस बैठक में मुख्यतः सीएम डेश बोर्ड, सीएम हेल्पलाइन, समाधान आन लाइन, विभिन्न आयोगो और वरिष्ठ कार्यालयों के साथ-साथ जन सुनवाई कार्यक्रमो में प्राप्त हुए आवेदनो पर विभागवार निराकरण की अद्यतन स्थिति से अवगत हुए है। उन्होंने कहा कि हरेक सप्ताह पिछले तीन माह की गे्रडिंग रैकिंग सूची के आधार पर समीक्षा की जाएगी। उन्होंने संतुष्टि से समाधान कराए जाने पर बल देते हुए कहा कि हरेक विभाग का आवेदनो केे निराकरण मामलो में संतुष्टि का 58 प्रतिशत से कम ना हो। उन्होंने समाधान आॅनलाइन कार्यक्रम में सम्मिलित विषयों पर आधारित आवेदनो के निराकरणो की विशेष तौर पर समीक्षा की और शीघ्रतिशीघ्र आवेदनो के निराकरणो पर बल दिया है। उपरोक्त समीक्षात्मक बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री ओपी सनोडिया, प्रशिक्षु डीएफओ श्री हिमांशु त्यागी के अलावा संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर समेत विभिन्न विभागो के जिलाधिकारी मौजूद रहें जबकि अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों और खण्ड स्तरीय अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से संवाद किया गया था।




