विदिशा : सोमवार, अगस्त 11, 2025,
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने सोमवार को लंबित आवेदनो की समीक्षा के दौरान जिले में आयुष्माना कार्डो की अद्यतन प्रगति का जायजा लिया है। लक्ष्य अनुसार प्रगतियां हासिल नहीं करने पर आयुष्मान कार्ड के जिला नोडल अधिकारी व डाॅ पुनीत महेश्वरी का वेतन रोकने के निर्देश जिला कोषालय अधिकारी को दिए है।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि जिले में जिन हितग्राहियो के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने है। वह लक्ष्य व सूची ग्रामवार हितग्राहीवार उपलब्ध कराई गई है इसके बावजूद जिस गति से आयुष्मान कार्ड बनाए जाने चाहिए उसमें प्रगति हासिल नहीं हो रही है उन्होंने स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को सभी सचेत करते हुए कहा कि अधीनस्थ ग्रामीण अमले से यह कार्य शीघ्रतिशीघ्र पूरा कराया जाए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि जिले मंे 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिको का आयुष्मान कार्ड बनाए जाने का कार्य यथाशीघ्र पूरा कराया जाए वहीं उन्होंने दिव्यागंजनो के आयुष्मान कार्डो को जारी करने पर बल दिया है।
कलेक्ट्रेट में सम्पन्न हुई उक्त बैठक में छात्रवृत्ति वितरण, धरती आबा अभियान के तहत आयोजित होने वाले शिविरो, पेंशनधारियो के भुगतान, मोबाइल यूनिट का रूटचार्ट, सेम्पलिंग कार्यो को बढावा देने, पौधरोपण की अद्यतन प्रगति के अलावा पोस्ट आफिस के माध्यम से क्रियान्वित सुकन्या समृद्धि योजना, जिले में आयोजित होने वाली आर्मी भर्ती की पृथक से बैठक आयोजित कर संबंधित विभागो को जबावदेंही सौंपी गई है।




