435 हितग्राहियों को 16 करोड़ 19 लाख का लाख का ऋण स्वीकृत, वितरण
विदिशा : शुक्रवार, जून 27, 2025,
जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला (युवा संगम) तथा जिला स्तरीय
इण्डस्ट्री स्किल एण्ड एम्प्लॉयमेंट कॉनक्लेव आज शुक्रवार को सम्राट अशोक टेक्नोलॉजीकल इंस्टीट्यूट, कैलाश सत्यार्थी हॉल (एसएटीआई) विदिशा में किया गया।
जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित रीजनल इंडस्ट्री स्किल एण्ड एम्प्लॉयमेंट कॉनक्लेव (आरआईएसई) का सीधा प्रसारण दिखाए जाने के प्रबंध सुनिश्चित किए गए थे एसएटीआई में आयोजित कार्यक्रम में 435 हितग्राहियों को 16 करोड़ 19 लाख का लाख का ऋण स्वीकृत एवं वितरण किए गए एवं 209 आवेदकों का चयन किया गया है। साथ ही मौके पर 15 आवेदकों को मंच से ही ऑफर लेटर प्रदाय किए हैं।
जिला स्तर पर विदिशा विधायक श्री मुकेश टंडन के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति प्रीति राकेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण श्री ब्रजेश लोधी के अलावा जिला पंचायत के अतिरिक्त सीईओ श्री पंकज जैन, आईएमसी अध्यक्ष, संरक्षक, लघु उद्योग भारती श्री प्रदीप मित्तल, अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती श्री अश्विनी गुप्ता, सचिव लघु उद्योग भारती श्री हिमांशु कोठारी की उपस्थिति में सपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक श्री अशोक श्रीवास्तव, आईटीआई प्राचार्य श्री एपी श्रीवास्तव, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, श्री भगवान सिंह बघेल, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र की सहायक प्रबंधक श्रीमती जंयती कुमारी, जिला रोजगार कार्यालय विदिशा से श्री नन्नूलाल साहू, श्री अनुरूप चतुर्वेदी तथा विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्य, विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं से संबंधित अधिकारी एवं विभिन्न जिलों से आमंत्रित कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा मंच से विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र, वितरण तथा विभिन्न कंपनियों द्वारा चयनित आवेदकों को ऑफर लेटर वितरित किये गये। इस कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त रूप से जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, विदिशा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं रोजगार विभाग द्वारा किया गया था।
– 209 आवेदकों का चयन, 15 को मंच से ही ऑफर लेटर प्रदाय किए –
इस कार्यक्रम में विभिन्न सेक्टर की कुल 14 कंपनियों तथा 03 टीपीए द्वारा पंजीकृत 504 आवेदकों में से 209 आवेदकों का चयन किया गया है एवं 15 ऑफर लेटर मंच से वितरित किये गए हैं। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित रीजनल इंडस्ट्री स्किल एण्ड एम्प्लॉयमेंट कॉनक्लेव (आरआईएसई) का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
– 435 हितग्राहियों को 16 करोड़ 19 लाख का लाख का ऋण स्वीकृत एवं वितरित –
स्वरोजगार योजना से संबंधित विभाग जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, शहरी विकास अभिकरण, जिला अग्रणी बैंक, उद्यानिकी विभाग, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला अंतव्यवसायी सहविकास समिति, पिछडा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, राज्य ग्रामीण आजाविका मिशन, पशुपालन विभाग आदि द्वारा शासन द्वारा संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं- मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, सी.सी.एल. (स्वसहायता समूह हेतु), प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना, संत रविदास स्वरोजगार योजना, भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री पिछडा वर्ग तथा अल्पसंख्यक उद्यम योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना एवं प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत कुल 435 हितग्राहियों को 16 करोड़ 19 लाख का ऋण स्वीकृत एवं वितरित किये गये। कार्यक्रम में मंच का संचालन जिला समन्वयक सेडमैप श्री दिनेश गावड़े के द्वारा किया गया।




