नशा मुक्त भारत अभियान
भोपाल : गुरूवार, जून 12, 2025,
कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह द्वारा संयुक्त संचालक श्री आर.बी सेमिल के नेतृत्व में नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत नशामुक्त भोपाल की संकल्पना की गई एवं श्री सिंह द्वारा चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिता पोस्टर का विमोचन किया गया। चित्रकला/ स्लोगन को ऑनलाइन 23 जून तक saharasakshrta06@gmail.com ईमेल या कार्यालय संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय विभाग पुराना सचिवालय में कार्यालयीन समय में जमा किया जा सकता हैl चित्र A3 शीट में बनी होनी चाहिए एवं ईमेल में PNG और PDF दोनों में भेजना अनिवार्य है l
सहारा साक्षरता एज्यूकेशनल एण्ड सोशल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष श्री शिवराज कुशवाहा द्वारा बताया गया कि प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार विजेताओं के साथ अन्य 3 – 3 को सांत्वना पुरस्कार स्वरूप सम्मानित किया जाएगा एवं सर्वश्रेष्ठ चित्रों का पोस्टर भी प्रकाशित किया जाएगा l




