विदिशा : गुरूवार, जून 12, 2025,
विदिशा की ग्राम पंचायत अहमदपुर में आपदा से बचाव संबंधी जन चेतना शिविर का आयोजन किया गया। प्रभारी हवलदार मोहन सिंह के नेतृत्व में एसडीईआरएफ टीम द्वारा बाढ से पूर्व तैयारी, आग की घटना में बचाव, घरेलू उपकरणों से बचाव, राफ्ट बनाना, कंबल, चादर से स्ट्रेचर बनाना, सीपीआर देना, घायलों को प्राथमिक उपचार देना, सांप के काटने पर त्वरित कार्यवाही और सावधानियां तथा ड्राई रेस्क्यू, वज्रपात के दौरान की जाने वाली कार्यवाही के बारे में जानकारी दी गई।
शिविर में आमजनों को सचेत, मौसम मोबाइल ऐप की भी जानकारी दी गई व एप डाउनलोड करने की सलाह दी गई है।। कार्यक्रम के दौरान सरपंच, एईओ कृषि विभाग, शिक्षक, ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एवं आशा पंचायत सचिव, एमपीएस, सहायक सचिव कोटवार एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
इस दौरान शिविर में उपस्थित ग्रामीण जनों को बारिश के दौरान जलमग्न स्थानों व पुल-पुलियों को पार ना करने की शपथ भी दिलाई गई। बाढ़ के दौरान रपटे और पुलिया को बैरीकेट से कवर किया जाएगा ताकि कोई जनहानि ना होने पाए।




