विदिशा : सोमवार, जून 2, 2025,
प्रत्येक माह की पहली तारीख को शासकीय कार्यालयों में राष्ट्रीय गीत का आयोजन किया जाता है, तत्पश्चात शासकीय कार्यों का संपादन शुरू होता है। कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता, अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर, जिला पंचायत सीईओ श्री ओपी सनोडिया की उपस्थिति में आज कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय गीत का गायन हुआ, इसके उपरांत ही शासकीय कार्यों की शुरूआत हुई। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर के अलावा विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी राष्ट्रीय गीत के गायन में सहभागिता निभाई।




