Wednesday, April 29, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशहमारे देश के वीर सैनिकों और मातृशक्ति को समर्पित है तिरंगा यात्रा...

हमारे देश के वीर सैनिकों और मातृशक्ति को समर्पित है तिरंगा यात्रा : मंत्री श्री राजपूत

खाद्य मंत्री बोले, हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है नया भारत
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने राहतगढ़ की भव्य तिरंगा यात्रा में राष्ट्रप्रेमियों का उमड़ा सैलाब

 जब भी देश की बात आती है, देश पर संकट आता है तो हमारे देश का हर नागरिक अपनी सेना का हौसला बुलंद करने के लिए आगे आता है। यह बात खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने राहतगढ़ में आयोजित तिरंगा यात्रा  पर कही। उन्होंने कहा कि कश्मीर को लेकर पाकिस्तान आतंकवादी हरकतें करता रहा है। हद तो तब हो गई जब पुलवामा में निर्दोष लोगों के लिए निशाना बनाया गया। उस समय हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा था जवाब तो मिलेगा और हमारी सेना ने पाकिस्तान को चंद घंटों में ही घुटने पर लाकर खड़ा कर दिया। भारत के सैनिकों  एवं हमारे देश की मातृशक्ति के सम्मान में यह तिरंगा यात्रा पूरे देश में निकाली गई है। अब यह नया भारत है, जिसकी अखंडता एकता और संप्रभुता पर किसी ने आंख उठाई तो भारत पूरी ताकत से जवाब देने के लिए तैयार है। हम सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक हैं। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि अगर पाकिस्तान ने कोई भी हरकत की तो उसका  मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। 

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जश्न मनाने के लिए देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी अनुक्रम में सुरखी विधानसभा क्षेत्र के राहतगढ़ में सेना के पराक्रम और शौर्य को सम्मानित करने के लिये भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।  राहतगढ़ बस स्टैंड से प्रारंभ तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय, सेना के वीर जवानों की जय,जय हिंद, सेना के सम्मान में हम सब मैदान में,आवाज दो हम एक है … जयघोष की गूंज और देशभक्ति गीतों की ओजस्वी धुन के साथ प्रारंभ हुई। राहतगढ़ वासियों ने पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया। बच्चे भी हाथों में तिरंगा लिए भारत माता का जयघोष करते दिखाई दिये

पूर्व सैनिक, एनसीसी, स्काउट कैडेट्स, शिक्षकगण, सामाजिक, धार्मिक और व्यापारी संगठन, जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने हाथों में तिरंगा थाम कर भारत माता की जय घोष किया।

तिरंगा यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत

तिरंगा यात्रा राहतगढ़  बस स्टैंड से  प्रारंभ होकर विभिन्न राहतगढ़ नगर परिषद के समस्त वार्ड से  होते हुऐ  राहतगढ़ बस स्टैंड पहुँची। 

इस दौरान तिरंगा यात्रा का जगह जगह पर नागरिकों, व्यापारी, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। यात्रा के दौरान ठंडे पानी और छाछ के पैकिटों का वितरण किया गया। राहतगढ़ तिरंगा यात्रा में समस्त वार्ड पार्षद जनप्रतिनिधि हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी स्कूल के बच्चे शासकीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular