कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रमों के तहत किए जा रहे नवाचारों के अंतर्गत सिरोंज में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट परिसर से बस से रवाना हुए।
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता की पहल पर आज मंगलवार को सिरोंज में आयोजित होने वाली जनसुनवाई कार्यक्रम में आवेदकों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। जनसुनवाई कार्यक्रम सिरोंज के नवीन आजीविका भवन फॉरेस्ट आफिस के सामने शनि मंदिर पीछे आयोजित किया गया है।
We use cookies to ensure that we give you the best experience on our website. If you continue to use this site we will assume that you are happy with it.