Friday, May 8, 2026
spot_img
Homeऑटोमारुति ने इस कार को वेबसाइट से हटाया, हजारों के डिस्काउंट के...

मारुति ने इस कार को वेबसाइट से हटाया, हजारों के डिस्काउंट के बाद नहीं बिकी

मारुति सुजुकी ने फाइनली नेक्सा डीलरशिप की ऑफिशियल वेबसाइट से एस-क्रॉस को डिलिस्टेड कर दिया है। अब वेबसाइट पर ग्रैंड विटारा, XL6, सियाज, बलेनो और इग्निस के मॉडल ही दिख रहे हैं। पिछले 3 महीने से एस-क्रॉस की एक भी यूनिट नहीं बिकी थी। इसके बाद भी ये कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्टेड थी। कंपनी ने जब अपनी ऑल न्यू ग्रैंड विटारा को लॉन्च किया था, जब खबरें आई थीं कि ये एस-क्रॉस की जगह लेगी। इस खबर का असर ऐसा हुआ कि लोगों ने एस-क्रॉस की तरफ से अपना ध्यान हटा लिया। इस वजह से जुलाई, अगस्त और फिर सितंबर में इसकी एक भी यूनिट नहीं बिकी। जिसके बाद कंपनी ने इसे अपनी वेबसाइट से डिलिस्टेड कर दिया। अब खबरें हैं कि कंपनी इसे हमेशा के लिए बंद कर रही हैअगस्त 2021 में एस-क्रॉस की 2522 यूनिट बिकी थीं। यानी अगस्त 2022 इें इसकी ईयरली सेल्स घटकर शून्य हो गई। इसी तरह, जुलाई 2021 में एस-क्रॉस की 1972 यूनिट बिकी थीं। जबकि जुलाई 2022 में इसकी ईयरली सेल्स घटकर शून्य हो गई। यानी इसकी ईयरली और मंथली सेल्स जीरो रही। इसके बाद सितंबर में भी इसकी सेल्स जीरो रही। कहने को इस साल मार्च और अप्रैल में एस-क्रॉस का दबदबा था। मार्च 2022 में इसकी 2674 यूनिट और अप्रैल में 2922 यूनिट बिकी थीं। एस-क्रॉस पर कंपनी बीते दिनों 42 हजार रुपए का बड़ा डिस्काउंट भी ऑफर कर रही थीमारुति एस-क्रॉस नेक्सा आउटलेट से बेची जाने वाली पहली कार थी। बाद में नेक्सा के पोर्टफोलिया को बढ़ाते हुए कंपनी ने इग्निस, बलेनो, सियाज और XL6 को लॉन्च किया। मारुति नेक्सा आउटलेट पर अपनी प्रीमियम कार बेचती है। अभी नेक्सा शोरूम पर XL6 सबसे महंगा मॉडल है। XL6 की शुरुआती कीमत 11.29 लाख से 14.55 लाख रुपए के बीच है। जबकि, एस-क्रॉस की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.95 लाख रुपए है।एस-क्रॉस के फीचर्स की बात करें तो मारुति की बेहद लग्जरी कार है। इसमें रेन सेंसिंग वाइपर, क्रूज कंट्रोल, LED प्रोजेक्टर हेडलैंप दिए हैं। इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। जो एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्ट फीचर्स के साथ आता है। इसमें 1.5-लीटर इंजन दिया है, जो 105ps की पावर और 138Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 5 स्पीड मैनुअल और 4 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। एस-क्रॉस ने यूरो NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार एडल्ट प्रोटेक्शन रेटिंग हासिल की हुई है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.95 रुपए से 12.92 लाख रुपए तक है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular