Monday, May 18, 2026
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीयWorld fastest Train: ये हैं दुनिया की सबसे तेज 5 ट्रेनें! पलक...

World fastest Train: ये हैं दुनिया की सबसे तेज 5 ट्रेनें! पलक झपकते ही आंखों से ओझल

World’s fastest Trains: दुनिया में रोज कई नई क्रांतियां हो रही हैं। एक समय ऐसा था जब महीनों का सफर तय करके मंजिल पर पहुंचा जाता था। लेकिन अभी दुनिया इतनी आगे निकल गई है कि कुछ ही घंटों में लंबा सफर तय कर सकते हैं। आज आपको बताएंगे दुनिया की ऐसी ही फास्ट ट्रेनों के बारे में जो पलक झपकते ही आंखों से ओझल हो जाती हैं। घंटों का सफर मिनटों में पूरा करती हैं।

1- शंघाई मैगलेव (चीन)

दुनिया की सबसे तेज ट्रेन चीन में चलती है। जो शंघाई को पुडोंग एयरपोर्ट को लॉन्गयांग स्टेशन से जोड़ने का काम करती है। इसकी रफ्तार की बात की जाए तो ये 460 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है। इस ट्रेन का 30 किमी का सफर केवल साढ़े सात मिनट में पूरा करने का रिकॉर्ड है। यह जर्मनी की मैगलेव यानी मैगनेटिक लेविटेशन तकनीक से चलाई जाती है। इसके लिए पहिए, एक्सल, बीयरिंग जरूरत नहीं होती है। ये मैगलेव रेल के पहिये रेल ट्रैक के संपर्क में नहीं आते हैं बल्कि यह एक तरह से उड़ती है।

2- सीआर हार्मनी और सीआर फुक्सिंग

चाइना रेलवे कॉर्पोरेशन बनाई गई सीआर हार्मनी और सीआर फुक्सिंग हाई-स्पीड ट्रेनें अपनी रफ्तार के लिए जानी जाती हैं। हार्मनी ट्रेन 350 किमी प्रति घंटे तक की गति से चलती है और 486.1 किमी प्रति घंटे की परीक्षण गति हासिल कर चुकी है। फुक्सिंग भी 350 किमी प्रति घंटे की गति से चलती है, परीक्षण गति 420 किमी प्रति घंटे तक पहुंचती है। इन ट्रेनों में लगभग 1200 लोग यात्रा कर सकते हैं। इनका संचालन बीजिंग-शंघाई-हॉन्गकॉन्ग और बीजिंग-हरबिन रूट्स पर किया जाता है।

3- टीजीवी पीओएस (फ्रांस)

सबसे तेज रफ्तार वाली ट्रेन ते मामले में फ्रांस का भी शामिल है। अप्रैल 2007 में फ्रांस ने एक ट्रेन को 574.8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया था। जो अब तक के रिकॉर्ड में सबसे ज्यादा है। एसएनसीएफ द्वारा संचालित टीजीवी पीओएस को फ्रांस की हाई-स्पीड रेल लाइनों के लिए बनाया गया है। ये पेरिस को जर्मन सीमा से जोड़ती है। यह ट्रेन 320 किमी प्रति घंटे से ज्यादा कि रफ्तार से चलती है। केवल 5 मिनट 20 सेकंड में 0 से 320 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

4- सीमेंस वेलारो (स्पेन)

सीमेंस वेलारो E/AV 103 ने 2006 में मैड्रिड-बार्सिलोना लाइन पर परीक्षण के दौरान 403.7 किमी प्रति घंटे की विश्व गति रिकॉर्ड बनाया। यह 350 किमी प्रति घंटे की सामान्य गति से चलती है। इसकी खासियत ये है कि ये बर्फ और हिमपात को संभालने में सक्षम है। हालांकि गंभीर बर्फीली परिस्थितियों में इसे लगभग 160 किमी प्रति घंटे तक धीमा करना पड़ता है। इन ट्रेनों में लगभग 1200 लोग यात्रा कर सकते हैं।

5- केटीएक्स (दक्षिण कोरिया)

सियोल और बुसान के बीच चलने वाली केटीएक्स (KTX) 305 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चल सकती है। ये 2004 में शुरू की गई थी, जो 330 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल में सक्षम है। यह फ्रांस की TGV टेक्नोलॉजी की तर्ज पर बनाई गई है। इसने सियोल और बुसान के बीच यात्रा में लगने वाले समय को लगभग आधा ही कर दिया है। पहले इस सफर में चार घंटे से समय लगता था, जो अब दो घंटे 15 मिनट में तय होता है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular