Saturday, May 9, 2026
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीयअंतरिक्ष से कैमरे में कैद हुआ कुदरत का करिश्मा, ISS ने दिखाई...

अंतरिक्ष से कैमरे में कैद हुआ कुदरत का करिश्मा, ISS ने दिखाई पृथ्वी के ‘लाइट शो’ की झलक

International Space Station Arora Video: धरती के दोनों छोरों पर डासिंग लाइट्स के बारे में आपने जरूर सुना होगा। इन्हें हम अरोरा के नाम से जानते हैं। आर्कटिक में इसे अरोरा बोरियालिस (Arora Borealis) और अंटार्कटिका में इसे अरोरा ऑस्ट्रेलिस (Arora Australis) के नाम से जाना जाता है। मंत्रमुग्ध कर देने वाली ये प्राकृतिक घटना देखकर हर कोई हैरान हो जाता है। धरती से इनकी तस्वीरें तो अक्सर सामने आती हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि अंतरिक्ष से ये नजारा कैसा दिखता है? अतंर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (International Space Station) ने ग्रीन अरोरा का खूबसूरत वीडियो शेयर किया है।

धरती से 250 मील ऊपर बनाया वीडियो

ग्रीन अरोरा का वीडियो पोस्ट करते हुए ISS ने इसे ‘प्रकृति की आतिशबाजी’ करार दिया है। ISS के अनुसार जब अंतरिक्ष स्टेशन पृथ्वी से 250 मील ऊपर उड़ रहा था, तभी ये वीडियो शूट किया गया था। ISS ने लिखा कि ये शानदार लाइट शो तब होते हैं जब सूरज की रोशनी पृथ्वी के चुंबकीय तत्वों से टकराती है। इसी का परिणाम हैं ये अरोरा, जो लहरों की तरह घूमती नजर आती है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

ISS के अनुसार उत्तरी और दक्षिणी गोलार्ध के पास जमीन से इसे देखा जा सकता है। अंटार्कटिका और आर्कटिक से अरोरा लाइट्स साफ नजर आती हैं। बता दें कि ISS के द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। अंतरिक्ष से कुदरत के इस करिशमे को देख हर कोई दंग है।

ISS क्या है?

गौरतलब है कि ISS को कई देशों ने मिलकर बनाया है। ये स्टेशन लगातार अंतरिक्ष में घूमता रहता है। इसमें अंतरिक्ष यात्रियों के रहने की व्यवस्था की गई है। साथ ही वैज्ञानिक यहां अंतरिक्ष से जुड़े ढेर सारे प्रयोग करते हैं। ISS को 20 नवंबर 1998 को अंतरिक्ष में भेजा गया था। पिछले 25 सालों से ये स्टेशन अंतरिक्ष के चक्कर काट रहा है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular