Monday, February 16, 2026
spot_img
Homeचुनावअमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिये नामांकन के अंतिम दिन 8 नाम निर्देशन...

अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिये नामांकन के अंतिम दिन 8 नाम निर्देशन पत्र जमा हुए

छिंदवाड़ा जिले की विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 123 अमरवाड़ा (अजजा) में उपचुनाव के लिए गत 14 जून 2024 से जारी नाम निर्देशन-पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया में नाम निर्देशन पत्र जमा करने के छठवें व अंतिम दिन 21 जून को 6 अभ्यर्थियों द्वारा 8 नाम निर्देशन पत्र जमा किये गये। दिनांक 14 जून से अंतिम दिन तक कुल 17 अभ्यर्थियों द्वारा 26 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये जा गये हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने बताया है कि इन सभी नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा सोमवार, 24 जून को की जायेगी। नाम वापसी की अंतिम तारीख 26 जून है। मतदान 10 जुलाई को होगा। मतगणना 13 जुलाई को होगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये अभ्यर्थियों के शपथ पत्र एवं अन्य जानकारियां भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट की लिंक https://affidavit.eci.gov.in/ पर देखी जा सकती हैं।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular