Thursday, April 16, 2026
spot_img
Homeबैतूलआम तोड़ने गए व्यक्ति की पेड़ से गिरने से मौत

आम तोड़ने गए व्यक्ति की पेड़ से गिरने से मौत

मुलताई- क्षेत्र के बोरदेही थाना  अंतर्गत ग्राम  मोरखा रैयतवाड़ी मे एक व्यक्ति की आम के झाड़ से गिरने से मौत हो गई। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मोरखा रैयतवाड़ी निवासी सुखराम टेकम उम्र 50 साल आम तोड़ने के लिए गया था। वह आम के पेड़ पर चढ़कर फल तोड़ ही रहा था कि अचानक उसका पैर फिसल गया  जिसके चलते वह काफी ऊंचाई से पेड़ से नीचे जमीन पर आ गिरा। पेड़ से गिरने के कारण उसके शरीर के अनेक हिस्सों में गंभीर चोट आई और शरीर कई हिस्सो से फैक्चर हो गया । पेड़ से गिरे व्यक्ति को गंभीर अवस्था में उसे मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया । किंतु जैसा कि मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति है हमेशा की तरह उसे बैतूल रेफर कर दिया गया।  शुक्रवार देर शाम उन्हें बैतूल जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया जहां आईसीयू में उनका उपचार चल रहा था किंतु देर रात उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई ।फिलहाल उनका शव बैतूल जिला चिकित्सालय के मर्चुरी में रखा गया है पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौपा जाएगा।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular