राजस्थान से हैदराबाद जा रहा था परिवार
मुलताई- मुलताई बैतूल नेशनल हाईवे पर ग्राम ऐनस से पाठाखेड़ा के बीच में एक कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें एक ही परिवार के साथ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के संबंध में पूरा जानकारी के अनुसार मूलत: राजस्थान का कच्छावा परिवार जो वर्तमान में अभी हैदराबाद में रहता है गर्मियों की छुट्टी में अपने परिजनों से मिलने राजस्थान गया हुआ था जो कार से वापस हैदराबाद के लिए लौट रहा था बैतूल और मुलताई के बीच नेशनल हाईवे पर एक ट्रक को बचाने के प्रयास में कार दुर्घटनाग्रस्त होकर हो गई और पलट गई। जिसमें जिसमें कुल 7 लोग घायल हो गए जिसमें तीन गंभीर रूप से घायलों को बैतूल रेफर किया गया है। दुर्घटना की जानकारी के बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुलताई लाया गया है ।दुर्घटना में तीन बच्चों को भी चोटे आई हैं,जिनका उपचार जारी है। प्रदीप कच्छावा 38 साल ने बताया कि 15 दिन पहले वह हैदराबाद से राजस्थान घूमने आए थे। राजस्थान में घूमने के बाद वह वापस हैदराबाद जा रहे थे, लेकिन आज अचानक उनका वाहन पलट गया। सामने से आ रहे एक ट्रक को बचाने के चक्कर में दुर्घटना हुई है। प्रदीप ने बताया कि गाड़ी में उनका 8 वर्षीय पुत्र आयुष, 13 वर्षी पुत्री तन्वी और उनकी पत्नी सूरज बाई 35 साल के अलावा उनकी भाभी बसंती 40 साल और उनकी भतीजी खुशी 21 साल सहित एक अन्य परिजन बैठे हुए थे। वाहन पलटने से सभी को चोटे आई हैं। आयुष,तन्वी और बसंती को सर और पैर में गंभीर चोट आई है। जिनका उपचार किया जा रहा है।




