Wednesday, April 15, 2026
spot_img
Homeराज्यMonsoon अब कहां मचाएगा ‘तबाही’, केरल के बाद देश के अन्य राज्यों...

Monsoon अब कहां मचाएगा ‘तबाही’, केरल के बाद देश के अन्य राज्यों में कब होगी मानसून की बारिश?

Monsoon Latest Update : दिल्ली-यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। दिन में आसमान से आग बरस रही है, जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। लू की मार झेल रहे लोगों को राहत देने के लिए इस बार मानसून ने केरल में तय समय से दो दिन पहले 30 मई को दस्तक दे दी। अब मानसून की एंट्री किन राज्यों में होगी? इसे लेकर आईएमडी का ताजा अपडेट सामने आया है।

केरल से आगे बढ़ रहा मानसून

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मानसून अब केरल से आगे बढ़ रहा है, जिससे अन्य राज्यों में भी बादल बरसेंगे। दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर-पूर्व और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों, त्रिपुरा, मेघालय, असम एवं सिक्किम की ओर आगे बढ़ रहा है। साथ ही पश्चिम बंगाल में मानसून दस्तक देगा।

लोगों को भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

लक्षद्वीप, कर्नाटक, तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं। अगले 1-2 दिनों के अंदर इन राज्यों में मानसून की बारिश होने की संभावना है, जिसे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल जाएगी। उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अगले एक-दो दिनों में तापमान गिरेगा, जबकि पूर्वोत्तर भारत में 4-5 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं।

इन राज्यों में होगी बारिश

अरुणाचल प्रदेश में आज और कल जमकर बादल बरसेंगे। असम और मेघालय में आज से लेकर 4 जून के दौरान भारी से बहुत बारिश होने की संभावना है। उप-हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2 जून को मानसून बरसेगा।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular