Jammu Kashmir Tourist Bus Accident: जम्मू कश्मीर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी एक बस 150 फीट गहरी खाई में गिर गई है। हादसे में 7 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। 15 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। बाकी को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस में करीब 60 लोग सवार थे, जो शिव खोरी मंदिर जा रहे थे।
हादसा नेशनल हाईवे पर कालीधर मंदिर के पास हुआ। बस खाई में गिरते देखकर लोग जुट गए थे। लोगों ने मिलकर बचाव अभियान चलाया। हादसे की सूचना थाना प्रभारी अखनूर तारिक अहमद मोके को दी गई। उन्होंने घायलों को लोगों और पुलिस ने मिलकर चौकी चौरा और अखनूर अस्पताल में भर्ती कराया। SDM अखनूर लेख राज, SDPO अखनूर मोहन शर्मा,




