मुलताई- विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी को अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं के असंतोष का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में ग्राम महतपुर चुनाव प्रचार करने गए सांसद डीडी उईके को भरी सभा में ग्राम के सेवानिवृत्ति शिक्षक होशियार सिंह तुरिया ने जमकर खरी खोटी सुनाई जिसका वीडियो क्षेत्र में जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो की एक विशेषता यह भी है कि ग्राम महतपुर के भाजपा कार्यकर्ता शिक्षक तुरिया की बात का ताली बजाकर समर्थन करते दिखाई दे रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में ग्राम महतपुर मे भाजपा चुनाव सभा चल रही है जिसमें भाजपा प्रत्याशी डीडी उईके, भाजपा विधायक चंद्रशेखर देशमुख सहित भाजपा नेता दिखाई दे रहे हैं जिसे महतपुर निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता चतुर सिंह तुरिया सेवानिवृत शिक्षक संबोधित करते हुए ,अपने सांसद प्रत्याशी पर पिछले चुनाव में कसम खाकर किए गए वादा पूरा नहीं करने के आरोप लगाते दिखाई दे रहे हैं और कह रहे हैं कि हम चुनाव का बहिष्कार तो नहीं करेंगे लेकिन जितने भी ग्राम के भाजपा के लोग हैं वह नोटा का बटन दबाएंगे।
स्कूल की बात कही तो कॉल अटेंड करने को तैयार नहीं सांसद
वायरल वीडियो के अनुसार भाजपा कार्यकर्ता शिक्षक तुरिया सभा में कहते दिखाई दे रहे हैं कि हमने हाई सेकेंडरी स्कूल के आवेदन की बात कही तो सांसद हमारी कॉल अटेंड करने को तैयार नहीं है क्या यह राजनीति है, क्या यह लोकतंत्र है, हमने लोकतंत्र मे बच्चों को गड़ा है लोकतंत्र क्या होता है कि जनप्रतिनिधि जीत कर चला जाए और उसके बाद हम उसके पीछे चक्कर काटे। हम मानते हैं कि लोकतंत्र के नाते हम उनकी पूजा करने को तैयार है वह हमारे देवता है वह हमारा प्रतिनिधित्व करते हैं हमारी मांग गैर मांग नहीं है 2008 को स्कूल खुला है हमारे बच्चे कैसे रहते हैं कैसे पढ़ते हैं वह देखीए चलके क्या यह आपका दायित्व नहीं है। जैसे आप यहां आज आए है ऐसा साल में एक बार आकर हाथ हिलाने को मोहताज थे कि आप हाथ हिला दे कि हम महतपुर आए हैं।
महतपुर ने दिए है चपरासी से लेकर कलेक्टर
शिक्षक तुरिया भाजपा नेताओं को वायरल वीडियो मे बता रहे हैं कि महतपुर ने चपरासी से लेकर कलेक्टर तक दिए हैं यह गांव अनपढ़ गवारों का गांव नहीं है। वैसे तो हम सहज सरल है हम ऐसी बात करना नहीं चाहते नहीं तो हम कल चुनाव का बहिष्कार कर दे फिर आप चाहे हमें गोली मरवा दे कोई बात नहीं हम लोकतंत्र जीने वाले लोग हैं। जब महत्वपूर्ण से बाजार चलती है 80% एक तरफ मत पड़ते हैं और अन्य ग्राम भी इसके साथ जोड़ते हैं हमारे सर जी ने भगवान रामचंद्र जी के छायाचित्र पर हाथ रखकर बोला था की मासाब जो काम आप मांग रहे हैं मैं करके दूंगा मैं वही बात दोहराना चाहता हूं, हम मांग नहीं कर रहे है हमने मांग समाप्त कर दी, 30 सालों में सांसद निधि का 1 रुपया हमारे गांव को नहीं मिला है क्या इसलिए हम भाजपा को 80 और 90% वोट देते हैं। हमने विधायक से भी कहा था कि हमें सरपंच को पालने वाला काम मत दो ठोस काम चाहिए ताकि हमारे बाल बच्चों रोजी रोजगार मिले। हम चुनाव का बहिष्कार नहीं करेंगे लेकिन जितने भी भाजपा के लोग हैं वह नोटा का बटन दबाएंगे इसके लिए हम चर्चा करेंगे। हमने इस संबंध में नगर मीडिया प्रभारी राघवेंद्र रघुवंशी से चर्चा की तो उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो के संबंध में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को जानकारी दी गई है उनसे चर्चा के बाद ही बयान जारी किया जाएगा।




