Monday, May 18, 2026
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीयक्यों अकेलेपन का दर्द झेल रही World Record बनाने वाली लड़की? बोलीं-...

क्यों अकेलेपन का दर्द झेल रही World Record बनाने वाली लड़की? बोलीं- हमसफर नहीं मिलता

World’s Longest Legs Girl: दुनिया में अलग-अलग तरह के लोग देखने को मिलते हैं। जहां कुछ लोगों में कमाल का हुनर होता है, तो वहीं कुछ में ऐसी क्षमताएं होती हैं, जो उन्हें दूसरों से अलग बनाती हैं। हालांकि अपनी उन्हीं क्षमताओं के कारण कभी-कभार उन्हें शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता है।

आज हम आपको दुनिया की एक ऐसी लड़की के बारे में बताएंगे, जिसे मात्र 21 साल की उम्र में समाज के ताने तो सुनने पड़ ही रहे हैं। साथ ही उन्हें जीवन जीने में परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। आइए जानते हैं उस लड़की के बारे में।

दुनिया की सबसे लंबी टांगों वाली लड़की कौन है?

साल 2021 में मैकी क्यूरिन ने अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवाया था। दरअसल, मैकी की टांग विश्व में सबसे लंबी हैं। उनकी दोनों टांगों की लंबाई 50 इंच से अधिक है। वहीं उनकी लंबाई 6 फीट 10 इंच के आसपास है।

मैकी अमेरिका में रहती हैं और वो केवल 21 साल की हैं। हालांकि अपनी लंबी टांगों की वजह से क्यूरिन को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपना दर्द बयां किया है। मैकी ने बताया है कि, उनकी लंबी टांगों की वजह से उनके साइज के कपड़े नहीं मिलते हैं। खासतौर पर उनकी साइज की पैंट नहीं मिलती है।

मैकी का छलका दर्द

इसके अलावा मैकी ने ये भी बताया है कि, जब वो सोशल मीडिया पर अपनी कोई फोटो या वीडियो शेयर करती हैं। तो उस पर लोग नेगेटिव कमेंट्स करते हैं। कई लोगों ने उन्हें भूतिया और डरावनी फिल्मों के कैरेक्टर कहकर भी चिढ़ाया है।

मैकी का कहना है कि, जब वो घर से बाहर जाती हैं, तो कई लोग उनका मजाक उड़ाते हैं। लोग उन्हें अजीब नजरों से देखते हैं। इसके अलावा उन्हें डेटिंग में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्हें अपनी हाइट जितना लड़का नहीं मिलता है। यहां तक की अब तक जितने लड़कों को उन्होंने डेट किया है, उन सभी की हाइट उनसे छोटी थी। इसी के साथ उन्होंने कहा कि लोगों को उनके साथ घूमने में शर्म आती है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular