डॉ. महेन्द्र सिंह सागर जिले के प्रवास पर रहेंगे
भोपाल, 16/03/2024। भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह 17 मार्च को सागर प्रवास के दौरान विभिन्न बैठकों में शामिल होकर दीवार लेखन कर लाभार्थी संपर्क कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
डॉ. महेन्द्र सिंह प्रातः 11.30 बजे सागर में लोकसभा प्रबंधन समिति, विधानसभा संयोजक एवं प्रभारीगणों की बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 1.30 बजे जिला कोर कमेटी, पार्टी पदाधिकारियों की बैठक एवं दोपहर 3 बजे निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक में सम्मिलित होंगे। डॉ. सिंह शाम 5 बजे दीवार लेखन करेंगे। शाम 6 बजे लाभार्थी संपर्क अभियान को संबोधित करेंगे। डॉ. सिंह रात्रि विश्राम सागर में करेंगे।
(आशीष अग्रवाल)
प्रदेश मीडिया प्रभारी




