Thursday, May 7, 2026
spot_img
HomeकरियरNEET UG Counselling 2022: इस तारीख से शुरू होगी काउंसलिंग, तैयार रखें...

NEET UG Counselling 2022: इस तारीख से शुरू होगी काउंसलिंग, तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट्स

NEET UG Counselling 202: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, NEET UG काउंसलिंग 2022 शेड्यूल बहुत जल्द जारी करने की उम्मीद है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, MCC NEET UG

NEET UG Counselling 202: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, NEET UG काउंसलिंग 2022 शेड्यूल बहुत जल्द जारी करने की उम्मीद है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, MCC NEET UG काउंसलिंग 25 सितंबर, 2022 से सभी के लिए शुरू होने की उम्मीद है।  काउंसलिंग से जुड़ी अधिक डिटेल्स  जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट – mcc.nic.in पर जारी की जाएगी।

नीट यूजी काउंसलिंग 2022 अखिल भारतीय कोटा, एआईक्यू प्रवेश के लिए जल्द ही शुरू होगी। NEET रिजल्ट 2022 में मेरिट हासिल करने वाले छात्र देश भर के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश सुरक्षित करने के लिए कई राउंड में इस MCC NEET काउंसलिंग में भाग लेने के पात्र होंगे।

NEET यूजी काउंसलिंग 2022 की तारीखों पर अपडेट शेयर करते हुए, MCC के करीबी सूत्रों ने शेयर किया, “शेड्यूल अभी तक बाहर नहीं है, लेकिन अधिकारी 25 सितंबर के आसपास काउंसलिंग शुरू करने की योजना बना रहे हैं। हम अभी भी चर्चा कर रहे हैं और कुछ भी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। आधिकारिक नोटिस की प्रतीक्षा करें।”

NEET यूजी काउंसलिंग 2022 शुरू होने से पहले, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे प्रवेश के लिए आवेदन करने में किसी भी तरह की देरी से बचने के लिए अपने डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें। हर राउंड के बाद, सीट आवंटन परिणाम जारी किया जाएगा।

NEET UG काउंसलिंग 2022 की तारीखों का देश भर के लाखों उम्मीदवारों को इंतजार है। इस बार, 17 जुलाई, 2022 को आयोजित NEET UG परीक्षा के लिए 17 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे।

इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

– NEET हॉल टिकट

– NEET रैंक कार्ड

– डेट ऑफ बर्थ सर्टिफिकेट

–  कास्ट सर्टिफिकेट

– कक्षा 10, 12 की मार्कशीट

–  एड्रेंस प्रुफ

– करेक्टर सर्टिफिकेट

– माइग्रेशन सर्टिफिकेट

–  मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular