Wednesday, April 15, 2026
spot_img
Homeकरियरपोस्ट ऑफिस ने निकाली देशभर में 44228 पदों पर वैकेंसी, 10वीं पास...

पोस्ट ऑफिस ने निकाली देशभर में 44228 पदों पर वैकेंसी, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन

नई दिल्ली। India GDS Post Vacancy 2024: भारतीय डाक में 10वीं पास के लिए नौकरी पाने का मौका है। पोस्ट ऑफिस ने ग्रामीण डाक सेवक के पद के लिए शाखा पोस्टमास्टर और सहायक शाखा पोस्टमास्टर के 44,228 पदों पर वैकेंसी निकाली हैयोग्य और इच्छुक उम्मीदवार 5 अगस्त 2024 तक indiapostgdsonline.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने के बाद 8 अगस्त तक फॉर्म में बदलाव किया जा सकता है। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

इंडिया पोस्ट जीडीएस 2024 ऑनलाइन आवेदन लिंक

डाकघर जीडीएस 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट https://indiapostgdsonline.gov.in/ किया जा सकता है। उम्मीदवार को पहले पंजीकरण करना होगा। आवेदन करते समय अपनी डिटेल्स सही भरें।

चयनित उम्मीदवारों को निम्नानुसार भुगतान किया जाएगा-

बीपीएम- 12,000-29,380 रुपये

एबीपीएम/डाक सेवक- 10,000-24,470 रुपये

 

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2024 रिक्त सूचना

 

 

  • आंध्र प्रदेश- 1355 पद
  • असम- 896 पद
  • बिहार- 2558 पद
  • छत्तीसगढ़- 1338 पद
  • दिल्ली- 22 पद
  • गुजरात- 2034 पद
  • हरियाणा- 241 पद
  • हिमाचल प्रदेश- 708 पद
  • जम्मू-कश्मीर- 442 पद
  • झारखंड- 2104 पद
  • कर्नाटक- 1940 पद
  • केरल- 2433 पद
  • मध्यप्रदेश- 4011 पद
  • महाराष्ट्र- 3170 पद
  • नॉर्थन ईस्ट- 2255 पद
  • ओडिशा- 2477 पद
  • पंजाब- 387 पद
  • राजस्थान- 2718 पद
  • तमिलनाडु- 3789 पद
  • तेलंगाना- 981 पद
  • उत्तर प्रदेश- 4588 पद
  • उत्तराखंड- 1238 पद
  • पश्चिम बंगाल- 2543 पद

 

 

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2024 हाइलाइट्स

 

पोस्ट का नाम शाखा पोस्टमास्टर और सहायक शाखा पोस्टमास्टर
कुल पद 44,228
आवेदन मोड ऑनलाइन
नोटिफिकेशन तारीख 15 जुलाई 2024
ऑनलाइन आवेदन की आरंभ तिथि 15 जुलाई 2024
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 5 अगस्त 2024
आवेदन फॉर्म करने की तारीख 6 से 8 अगस्त 2024
आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in

 

 

इंडिया पोस्ट जीडीएस पात्रता 2024

 

उम्मीदवार का भारत सरकार/राज्य सरकारों/संघ शासित प्रदेशों द्वारा मान्यता प्राप्त किसी शिक्षा बोर्ड से 10वीं होना अनिवार्य है। 18 से 40 साल का व्यक्ति इन पदों पर आवेदन कर सकता है।

 

इंडिया पोस्ट जीडीएस आवेदन प्रक्रिया 2024

 

 

  • भारतीय डाकघर की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
  • आवेदकों को पहले अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
  • पंजीकरण संख्या और पासवर्ड बनाने के लिए आवेदकों के पास ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर होना चाहिए।
  • पंजीकरण और आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
  • उम्मीदवार को पंजीकरण संख्या और मोबाइल नंबर वेरिफाई करने के बाद आवेदन पत्र में डिवीजन और वरीयताओं का चयन करना होगा।
  • आवेदक को ऑनलाइन आवेदन करते समय नवीनतम फोटो और हस्ताक्षर अपलोडस करने होंगे।
RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular