Thursday, May 14, 2026
spot_img
Homeराज्यनूंह हिंसा में अबतक 6 की मौत, 116 गिरफ्तार, CM बोले- चप्पे-चप्पे...

नूंह हिंसा में अबतक 6 की मौत, 116 गिरफ्तार, CM बोले- चप्पे-चप्पे पर पुलिस रख रही पैनी नजर

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने बुधवार दोपहर नूंह हिंसा (Haryana Nuh Violence) पर नई जानकारी साझा की है. उन्होंने बताया कि, ‘नूंह घटना में अभी तक 6 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें से 2 होमगार्ड और 4 आम नागरिक हैं. राज्य पुलिस की 30 कंपनी और केंद्रीय सुरक्षा बल की 20 कंपनी तैनात की गई हैं. केंद्रीय सुरक्षा बल की 20 कंपनी में से हमने 3 पलवल, 2 गुरुग्राम, 1 फरीदाबाद और 14 कंपनी नूंह में तैनात की हैं.

गिरफ्तार लोगों का आज होगा रिमांड

सीएम खट्टर ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनकी आज रिमांड ली जाएगी. ताकि इस हिंसा में शामिल और भी लोगों का पता लगाया जा सके और उन्हें भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके. आम नागरिकों की सुरक्षा करना हमारा कर्तव्य है. उस सुरक्षा के लिए हमारी सुरक्षा एजेसियां और हरियाणा पुलिस सतर्क है. बाकि हरियाणा में जहां भी छिटपुट घटनाएं हुई है वो उसपर भी नियंत्रण कर लिया गया है. अभी स्थिति समान्य बनी हुई है. मेरी जनता से अपील है कि वे शांति बनाए रखें क्योंकि आपसी तनाव में भाईचारा बिगड़ता है, भाईचारा बनाकर रखने में ही प्रदेश की खुशहाली है और किसी भी तरह की घटना को आगे ना बढ़ने दें.

मामले को लेकर क्या बोले डिप्टी सीएम

 

वहीं नूंह हिंसा को लेकर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि यात्रा के आयोजकों की तरफ से स्थानीय प्रशासन को यात्रा में इतनी भीड़ जुटने की जानकारी नहीं दी गई थी. वरना प्रशासन द्वारा इसको लेकर व्यवस्था की जाती. वहीं उन्होंने कहा कि इस तरफ का घटनाक्रम हरियाणा में पहले कभी नहीं हुआ है. मेवात का भी इतिहास रहा है कि उसने देश की एकता और अखंडता का साथ दिया है. चौटाला ने कहा कि दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा उनपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular