Delhi News: आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा है- “लोकसभा (Lok Sabha) अध्यक्ष द्वारा अविश्वास प्रस्ताव स्वीकार किए जाने के बाद संसद में कोई विधेयक पेश नहीं किया जाता है, लेकिन हम देख रहे हैं कि कई विधेयक संसद में पेश और पारित किए जाते हैं. मैं अध्यक्ष से अपील करता हूं कि कोई विधायी कार्य लोकसभा न करें.”इसके अलावा, उन्होंने मणिपुर हिंसा को लेकर कहा जा रहा है कि विपक्षी गठबंधन इंडिया I.N.D.I.A ब्लॉक का एक प्रतिनिधिमंडल मणिपुर के लोगों को समर्थन प्रदान करने और उनके साथ एकजुटता से खड़े होने की आशा के साथ वहां का दौरा करेगा. केंद्र मणिपुर हिंसा मामले की जांच सीबीआई से कराने का फैसला बहुत विलंब से लिया गया फैसला है. 85 दिनों बाद केंद्र सरकार ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी है.




