विदिशा : रविवार, जुलाई 9, 2023
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज सोमवार 10 जुलाई को इंदौर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की हितग्राही बहनों को जुलाई माह की किश्त एक-एक हजार रुपए की राशि खाते में सिंगल क्लिक से अंतरित करेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम दोपहर एक बजे से शुरू होगा। जिसका सीधा प्रसारण सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय निकाय के वार्डो में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में किया जायेगा। स्थानीय कार्यक्रम दोपहर एक बजे से प्रारंभ होगा। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के इस कार्यक्रम में हर गांव और वार्ड में गठित की गई लाड़ली बहना सेना की बहनों की सहभागिता ली जायेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान इस अवसर पर लाड़ली बहना सेना की महिला सदस्यों को महिला सशक्तिकरण और लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन में सहयोग करने की शपथ दिलाएंगे।




