Friday, April 24, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशजेपी अस्‍पताल में निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा के लिए नई कमेटी का...

जेपी अस्‍पताल में निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा के लिए नई कमेटी का गठन, लेटलतीफी से परेशान विभाग

जेपी अस्पताल में वर्तमान में दो बड़े निर्माण कार्य चल रहे हैं। दोनों के निर्माण काम में बार-बार लेटलतीफी से परेशान होकर स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा कमेटी बनाने के आदेश दिए हैं। कमेटी में अस्पताल के चार डाक्टरों को शामिल किया जाएगा। यह कमेटी जेपी अस्पताल के अधीक्षक डा. राकेश श्रीवास्तव के अधीन काम करेगी। कमेटी लगभग सवा करोड़ से तैयार होने वाली इंटीग्रेटेड लैब और 26 करोड़ से तैयार हो रहे नए भवन के निर्माण कार्यों की समीक्षा कर रिपोर्ट तैयार करेगी।

 

 

 

 

इसी साल शुरू होनी है इंटीग्रेटेड लैब

 

 

जेपी अस्पताल में इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब (आइपीएचएल) इस साल शुरू होनी है। निर्माण एजेंसी की धीमी रफ्तार से काम अब तक 60 फीसदी भी नहीं हो सका है। कई बार निर्माण कार्य में तेजी लाने के आदेश दिए गए। जिससे समय पर मरीजों के लिए यह सुविधा शुरू की जा सके। इसका फायदा ये होगा कि मरीजों को यहां स्क्रब टाइफस, कैंसर जैसी 90 तरह की जांच की सुविधा मिलेगी। इंटीग्रेटेड लैब के लिए सेंट्रल पैथोलाजी लैब के ऊपर करीब चार हजार वर्गफीट में अतिरिक्त निर्माण किया जा रहा है।

240 बेड का नया अस्पताल

 

 

जेपी में 240 बेड का अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नया अस्पताल तैयार किया जा रहा है। इसमें 5 फ्लोर होंगे और 240 बेड की क्षमता होगी। नए आधुनिक आपरेशन थियेटर, ब्लड बैंक, सोनोग्राफी और एक्सरे की सुविधा भी होगी। इसके निर्माण का काम भी इस साल अंत कर पूरा हो जाना चाहिए था। मगर कई बार प्लान में हुए बदलाव के चलते यह प्रोजेक्ट अब तक 30 फीसदी भी पूरा नहीं हुआ है।

इनका कहना

 

 

अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा के लिए नई कमेटी बनाई है। इसमें मुझे प्रमुख तौर पर लिया गया है, वहीं अस्पताल के कुछ अन्य डाक्टर भी हैं। इसके जरिए कार्यों में आ रही परेशानियों को दूर कर निर्माण कार्य में तेजी लाने का प्रयास किया जाएगा। जल्द मरीजों को अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।

 

 

-डा. राकेश श्रीवास्तव, अधीक्षक, जेपी अस्पताल, भाेपाल
RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular