Friday, April 24, 2026
spot_img
Homeभोपालजय मां भवानी हिंदू संगठन ने निकाली सेंसर बोर्ड की अर्थी, फिल्म...

जय मां भवानी हिंदू संगठन ने निकाली सेंसर बोर्ड की अर्थी, फिल्म ‘आदिपुरुष’ किया विरोध

भगवान राम के जीवन पर केंद्रित फिल्म ‘आदिपुरुष’ का विरोध जारी है। बुधवार को शहर में जय मां भवानी हिंदू संगठन के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और सेंसर बोर्ड की अर्थी निकाली। पुठा मिल मैदान से शुरू हुई यात्रा नादरा बस स्टैंड, भोपाल टाकीज, पुलिस आयुक्त जोन क्रमांक-तीन शाहजहांनाबाद तक गई। इस दौरान जय मां भवानी हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने फिल्म के निर्देशक ओम राउत और लेखक व गीतकार मनोज मुंतशिर शुक्ला के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शाहजहांनाबाद चौराहा पर सेंसर बोर्ड, मनोज मुंतशिर, निर्देशक ओम राऊत का पुतला दहन किया गया। पुलिस को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम का ज्ञापन दिया।

 

 

 

संगठन के अध्यक्ष भानु हिंदू ने कहा कि इस फिल्म में जिस तरह की शब्दावली का प्रयोग किया गया है, उससे हिंदुस्तान ही नहीं पूरे विश्व में रह रहे सनातन धर्म को मानने वाले लोगों की भावनाएं आहत हुई है। हमारी मांग है कि ‘आदिपुरुष’ फिल्म के निर्देशक ओम राउत एवं लेखक मनोज मुंतशिर के खिलाफ एफआइआर दर्ज की जाए। सेंसर बोर्ड कि समिति को तत्काल भंग करने की भी मांग की है। प्रदेश में जल्द ही फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग रखी गई है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो हमारा संगठन उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।संगठन के अध्यक्ष भानु हिंदू ने कहा कि यह फिल्म रामचरितमानस पर आधारित है, जिसमें भगवान श्रीराम की जीवनी बताई गई है। लेकिन इस फिल्म में हिंदुओं के आराध्य देव भगवान श्रीराम के बारे में मनगढंत कहानियां बताई गई हैं। यह हिंदुओं की आस्था के साथ ही नहीं, भारत देश की महान संस्कृति के साथ भी खिलवाड़ है। इसे किसी तरह भी सहन नहीं किया जा सकता।
RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular