Thursday, April 30, 2026
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीयडॉक्टरों ने थमा दिया डेथ सर्टिफिकेट, लेकिन बंद ताबूत में सांस लेने...

डॉक्टरों ने थमा दिया डेथ सर्टिफिकेट, लेकिन बंद ताबूत में सांस लेने लगी ‘डेड बॉडी’; फिर हुआ कुछ ऐसा कि

Dead Body In Coffin: दुनिया भर में डॉक्टरों को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है लेकिन जब डॉक्टरों से गलती होती है, तब मरीज की जिंदगी खतरे में पड़ जाती है. कई बार डॉक्टर जानबूझकर बड़ी-बड़ी गलतियां कर जाते हैं जिसका खामियाजा मरीजों और उनके परिवार वालों को भुगतना पड़ता है. ऐसा ही एक अजीबोगरीब मामला इन दिनों चर्चा में बना हुआ है जिसमें एक बूढ़ी महिला को पहले तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया और उसका डेथ सर्टिफिकेट जारी कर दिया, लेकिन बाद में ताबूत में बंद महिला सांसे लेने लगी. इसके बाद पूरे परिवार वाले हैरान हो गए.यह मामला इक्वाडोर के बाबाहोयो शहर का है. जहां एक 76 साल की महिला बेला मोंटाया को मार्टिन इकाजा के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया. महिला को भर्ती करने के थोड़ी देर बाद डॉक्टरों ने महिला को मृत करार दे दिया और उसके नाम का डेथ सर्टिफिकेट भी इश्यू कर दिया. महिला के मरने की सूचना जब उसके घर वालों को मिली, तब वह सकते में आ गए और डेड बॉडी को घर ले जाने के लिए एक ताबूत का इंतजाम करने लगे.ताबूत में महिला की कथित डेड बॉडी को रखकर उसके परिवार वाले जब घर पहुंचते हैं, तब नजारा बिल्कुल अलग होता है. इस दौरान घरवाले चौक उठते हैं क्योंकि ताबूत में बंद महिला सांस ले रही थी. घर पहुंचने पर परिवार वालों को पता चलता है कि बेला मोंटाया अभी जिंदा हैं. इसे जुड़ा वीडियो भी जारी किया गया है जिसमें घर के दो सदस्य महिला को ताबूत से उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसके बाद फिर से उन्हें उसी अस्पताल में ले जाया जाता है जहां उन्हें मृत घोषित किया गया था. मोंटाया के बेटे गिल्बर्ट बलबर्न शिकायत की कि उसकी मां जिंदा थी फिर भी उन्हें मरा हुआ घोषित कर दिया गया था. फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है. खबरों की मानें तो अभी महिला को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है.

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular