Tuesday, April 28, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेश13 से 16 जून के बीच होगी 56 घंटे लगातार होगी धुंआधार...

13 से 16 जून के बीच होगी 56 घंटे लगातार होगी धुंआधार बारिश

भोपाल । प्रदेश में पिछले दो दिन से जारी आंधी व बारिश का सिलसिला अब थम गया। इस कारण शहर में सुबह से गर्मी बढ़ गई। सूरज को राजस्थान की गर्म हवा का साथ मिलने से गर्मी का पारा चढ़ गया। अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस (डिसे) के ऊपर दर्ज हुआ, जो सामान्य से 0.7 डिसे ऊपर रहा। इस कारण गर्मी की चुभन अधिक रही। मौसम विभाग ने 13 से 16 जून के बीच फिर से झमाझम बारिश व आंधी के आसार जताए हैं, क्योंकि अरब सागर में आया तूफान कमजोर पड़ेगा, जिससे अरब सागर से नमी आना शुरू होगा। मौसम में बदलाव आएगा।
सुबह आसमान साफ होने से सूरज की तल्खी बढ़ गई। दोपहर 12 बजे के बाद राजस्थान की गर्म हवा ने दस्तक दे दी, जिससे मौसम में तेज गति से बदलाव आया। तापमान शाम 5:30 बजे तक 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। जिसकी वजह से दिन में गर्म हवा के थपेड़ों ने बेहाल कर दिया। बादल भी छाए, लेकिन हवा में नमी कम होने की वजह से मौसम नहीं बदल सका। सूर्य अस्त के बाद भी गर्म हवा जारी रही। मौसम विभाग के अनुसार 11 जून को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। विभाग की मानें तो अगले 48 घंटे तक तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 13 जून की शाम से मौसम बदला शुरू हो जाएगा। 14 से 16 जून के बीच आंधी व बारिश के आसार हैं।

ये सिस्टम प्रभावित करेंगे मौसम को
अरब सागर का आया बिपरजॉय तूफान सक्रिय है। यह तट से टकराने के बाद कमजोर पड़ेगी। इसके कमजोर पडऩे पर हवा में नमी बढ़ेगी। जिसका असर 13 जून से दिखेगा। बंगाल की खाड़ी में भी कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। तूफान के कमजोर पडऩे के बाद इसकी वजह से भी नमी आएगी। प्री मानसून की हलचलें तेज होंगी। मानसून भी आगे बढऩे लगा है, जिसकी वजह से अगले हफ्ते प्री मानसून की हलचलें तेज होंगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन उमस बढ़ेगी।

 15 जिलों में बूंदाबांदी के आसार
मध्यप्रदेश नौतपा में उतना नहीं तपा, जितना अब तप रहा है। अरब सागर में उठे तूफान बिपरजॉय ने हवा से नमी खींच ली है। इस कारण प्रदेश में सूरज के तेवर तीखे हो गए हैं। इसके असर से दिन तो गर्म हैं ही, रातें भी तपने लगी हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सोमवार को भी सूरज के तेवर सख्त रहेंगे। सीनियर मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि शनिवार को बादल कम हो गए थे। दूसरी ओर, नमी भी तूफान की ओर चली गई थी। इस कारण आसमान साफ रहा और तापमान बढ़ गया। अगले दो दिन तक प्रदेश में भीषण गर्मी रहेगी। इसके बाद ही तापमान में गिरावट होने के चांस हैं। मानसून की एंट्री 20 जून के बाद ही प्रदेश में होगी।

तेज गर्मी के बीच इन जिलों में बारिश के आसार
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो रविवार को कुछ जिलों में मौसम बदल सकता है। बैतूल, हरदा, सीहोर, खंडवा, खरगोन, धार, इंदौर, रतलाम, देवास, अनूपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, मंडला, सागर, छतरपुर में बादल छा सकते हैं। हल्की बारिश भी होने का अनुमान है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular