Thursday, April 16, 2026
spot_img
Homeजनसम्पर्क समाचार67 करोड़ रूपये से होगा टीकमगढ़ जिले की विद्युत अधो-संरचना का सुदृढ़ीकरण

67 करोड़ रूपये से होगा टीकमगढ़ जिले की विद्युत अधो-संरचना का सुदृढ़ीकरण

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि टीकमगढ़ जिले के विद्युत अधो-संरचना को सुदृढ़ करने एवं विद्युत हानियों को कम करने के लिए 67 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गए हैं। इसमें से भारत सरकार द्वारा रिवेंप्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के प्रथम चरण में 39 करोड़ रूपये और राज्य सरकार द्वारा 28 करोड़ स्वीकृत किये गए हैं।

श्री तोमर ने बताया है कि इस राशि से स्वीकृत कार्यों में 220 केव्ही उप केंद्र में अति उच्च दाब पॉवर ट्रांसफार्मर, 20 किलोमीटर 132 केव्ही लाइन निर्माण, 3 नवीन 33/11 केव्ही उप केंद्र निर्माण, वोल्टेज व्यवस्था के सुधार के लिए 22 स्थानों पर केपेसिटर बैंक स्थापना, 47 उच्च दाब फीडरों का विभक्तिकरण कार्य, 813 वितरण ट्रांसफार्मर स्थापना, 2408 किलोमीटर निम्न दाब लाइनों का केबलिंग कार्य एवं 240 उच्च दाब फीडरों का विभक्तिकरण एवं कंडक्टर क्षमता वृद्धि के कार्य सम्मिलित हैं। इससे टीकमगढ़ जिले की आगामी 10 वर्षों की विद्युत माँग की सफलतापूर्वक पूर्ति हो सकेगी।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular