Thursday, April 16, 2026
spot_img
Homeभोपाल349 करोड़ से होगा ग्वालियर जिले की विद्युत अधो-संरचना का सुदृढ़ीकरण

349 करोड़ से होगा ग्वालियर जिले की विद्युत अधो-संरचना का सुदृढ़ीकरण

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा है कि ग्वालियर जिले की विद्युत अधो-संरचना को सुदृढ़ करने और विद्युत हानियों को कम करने के लिए 349 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गए हैं। इसमें केन्द्र सरकार द्वारा रिवेपंड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के प्रथम चरण में 196 करोड़ रूपये और राज्य सरकार द्वारा 153 करोड़ रूपये स्वीकृत किए गए हैं।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा है कि स्वीकृत कार्यों में 132 केव्ही गैस इंसुलेटेड उपकेंद्र, 35 किलोमीटर 132 केव्ही अति उच्च दाब लाइन का निर्माण, 6 नवीन 33/11 केव्ही उपकेंद्र निर्माण, वोल्टेज व्यवस्था के सुधार के लिए 32 स्थान पर कैपेसिटर बैंक की स्थापना, तीन 33/11 केव्ही उपकेंद्रों में क्षमता वृद्धि एवं अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफॉर्मर की स्थापना, 671 वितरण ट्रांसफार्मर की स्थापना, 445 किलोमीटर निम्न दाब लाइनों का केबलिंग कार्य और 1780 किलोमीटर 33 और 11 केव्ही उच्च दाब फीडरों का निर्माण कार्य शामिल है।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने बताया कि अधो-संरचना के सुदृढ़ीकरण से ग्वालियर जिले की लगभग 21 लाख की जनसंख्या लाभान्वित होगी एवं आगामी 10 वर्ष की विद्युत माँग की सफलतापूर्वक पूर्ति हो सकेगी।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular