Thursday, April 16, 2026
spot_img
Homeजनसम्पर्क समाचारमुरैना जिले की विद्युत अधो-संरचना को सुद्दढ़ करने 141 करोड़ रूपये स्वीकृत

मुरैना जिले की विद्युत अधो-संरचना को सुद्दढ़ करने 141 करोड़ रूपये स्वीकृत

मुरैना जिले के विद्युत अधो-संरचना को सुदृढ़ करने एवं विद्युत हानियों को कम करने के लिए 141 करोड़ रूपये स्वीकृति किये गये हैं। इसमें केन्द्र सरकार द्वारा रिवेपंड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के प्रथम चरण में 129 करोड़ रूपये और प्रदेश सरकार द्वारा 12 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गये हैं।

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि स्वीकृत राशि से किये जाने वाले कार्यों में 22 किलोमीटर 132 केव्ही अति उच्च दाब लाइन का निर्माण, 5 नवीन 33/केव्ही उपकेंद्र निर्माण, वोल्टेज व्यवस्था के सुधार के लिए 34 स्थानों पर कैपेसिटर बैंक स्थापना, तीन 33/11 केव्ही उपकेंद्रों में क्षमता वृद्धि और अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफॉर्मर स्थापना, 294 वितरण ट्रांसफार्मर स्थापना, 213 किलोमीटर निम्न दाब लाइनों का केबलिंग कार्य एवं 495 किलोमीटर 33 तथा 11 केव्ही उच्च दाब फीडरों के निर्माण कार्य सम्मिलित हैं। इससे मुरैना जिले की लगभग 20 लाख की जनसंख्या लाभान्वित होगी। साथ ही आगामी 10 वर्षों की विद्युत माँग की पूर्ति हो सकेगी।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular