Thursday, April 16, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशखत्म होगी शनिवार की छुट्टी!

खत्म होगी शनिवार की छुट्टी!

भोपाल। एमपी से देश की राजधानी दिल्ली जानेवालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दिल्ली के लिए हाल में प्रारंभ की गई वंदे भारत एक्सप्रेस की सुविधा अब सप्ताह के सातों दिन मिलनेवाली है। रानी कमलापति हजरत निजामुद्दीन वंदेभारत एक्सप्रेस की शनिवार की छुट्टी जल्द ही खत्म होगी जिससे यात्रियों को यह ट्रेन रोज मिलेगी।
रानी कमलापति हजरत निजामुद्दीन वंदेभारत एक्सप्रेस का पीएम नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया था। आधिकारिक रूप से 2 अप्रैल से शुरू हुई इस ट्रेन को अभी तक अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। भोपाल हजरत निजामुद्दीन वंदेभारत एक्सप्रेस में खूब यात्री जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार एग्जीक्यूटिव क्लास में करीब 65 प्रतिशत सीटें बुक हुई हैं। इसी तरह चेयरकार में करीब 75 प्रतिशत सीटें बुक हुई हैं। इस तरह ट्रेन के दोनों क्लास में यात्रियों की भीड़ बनी रहती है।
रानी कमलापति से हजरत निजामुद्दीन के लिए वंदे भारत ट्रेन फिलहाल हफ्ते में केवल 6 दिन चलती है। शनिवार को वंदेभारत एक्सप्रेस नहीं चलती। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस को मिल रहे रिस्पॉन्स को देखते हुए अब इसे शनिवार को चलाया जाएगा। भोपाल रेल मंडल इसके लिए तैयारी कर रहा है। इस संबंध में रेलवे को फीडबैक भी मिला है। वीकेंड पर दिल्ली जाने वाले यात्रियों का कहना है कि वंदे भारत एक्सप्रेस शनिवार को भी चलाना चाहिए क्योंकि इस दिन भी अच्छी संख्या में यात्री मिल सकते हैं। यात्रियों की मांग पर भोपाल रेल मंडल के अधिकारियों ने विचार करना शुरु कर दिया है। बताया जा रहा है कि इसके लिए अभी एक सर्वे किया जा रहा है

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular