Friday, May 8, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयशेख हसीना की भारत यात्रा से बौखलाया पाकिस्तान; LoC पर की गोलीबारी,...

शेख हसीना की भारत यात्रा से बौखलाया पाकिस्तान; LoC पर की गोलीबारी, BSF ने दिया करारा जवाब

नाम नहीं छापने की शर्त पर एक अधिकारी ने कहा कि पिछले डेढ़ साल में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा गोलीबारी की कोई घटनाएं नहीं हुई हैं। लेकिन मंगलवार को पाकिस्तान के द्वारा इस समझौते को तोड़ा गया।

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत की यात्रा पर हैं। इस सियासी घटनाक्रम को पाकिस्तान नहीं पचा पा रहा है। पाकिस्तानी रेंजर्स ने मंगलवार सुबह जम्मू-कश्मीर के अरनिया सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल के गश्ती दल पर गोलीबारी की। घटनाक्रम से वाकिफ लोगों ने बताया कि बीएसएफ ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है।

बीएसएफ प्रवक्ता की ओर से जारी एक बयान में कहा गया ह, ”आज सुबह बीएसएफ जवानों ने अरनिया सेक्टर में गश्ती दल पर पाक रेंजरों की गोलीबारी का करारा जवाब दिया है।”

भारत और पाकिस्तान 24 फरवरी, 2021 को जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में सीमा पार से गोलीबारी से संबंधित सभी समझौतों का सख्ती से पालन करने को लेकर सहमत हुए थे।

नाम नहीं छापने की शर्त पर एक अधिकारी ने कहा कि पिछले डेढ़ साल में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा गोलीबारी की कोई घटनाएं नहीं हुई हैं। लेकिन मंगलवार को पाकिस्तान के द्वारा इस समझौते को तोड़ा गया। सीमा पर यह घटना ऐसे दिन में हुई है जब बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत दौरे पर हैं।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular