Monday, May 18, 2026
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीयपोल​डांस के बाद फ्रांस के पादरी को मिली जान से मारने की...

पोल​डांस के बाद फ्रांस के पादरी को मिली जान से मारने की धमकी

पेरिस। पूर्वी फ्रांस के स्ट्रासबर्ग में एक चर्च के पादरी डेनियल बोसेनबैकर को जान से मारने की धमकी मिली है। दरअसल, यूरोपीय पोल डांस चैंपियन, विन्सेन्ट ग्रोबेल्नी ने यहां चर्च में परफॉर्म किया था, जिसे मी‎डिया ने सेक्सी बताया था। डेनियल ने बताया कि उन्हें दो गुमनाम पत्र मिले थे, जो जान से मारने की धमकियों से भरे थे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद से पुलिस डेनियल को लेकर सतर्क है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रोटेस्टेंट सेंट-गिलौम चर्च के पादरी डेनियल ने कहा कि यह पत्र स्टैबट मेटर और पोल डांसिंग से जुड़े शो के बारे में है। शो के 1,000 टिकट बहुत जल्दी बिक गए थे। यहां विन्सेन्ट ग्रोबेल्नी ने 29 मार्च को शाम के कार्यक्रम में पोल डांस किया, जिससे कई पादरियों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। पत्र में पादरी के सिर को काटने की बात कही गई है। पत्र में लिखा है, ‘उस पादरी का सिर काट देने की जरूरत है क्योंकि उसने हमारे पवित्र चर्च की चाबी एक नाचते हुए सांप को सौंप दी थी।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular