छिंदवाड़ा(टुडे इंडिया टाइम)=अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के नगर मंत्री अजय विश्वकर्मा जी को बलराम विश्वकर्मा जी से सूचना प्राप्त हुई की लालबाग बोरिंग के सामने एक गौ माता कल शाम से मृत अवस्था मे पाई गई है सूचना प्राप्त होते ही राष्ट्रीय बजरंगदल के कार्यकर्ता मौके पर पहुँचकर नगर निगम से ट्रैक्टर ओर जेसीबी मँगवाकर मृत गौ माता का मोक्षधाम के पास विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया।उपस्थित कार्यकर्ताओं में नगर मंत्री अनुराग विश्वकर्मा, वार्ड अध्यक्ष अखिलेश बंदेवार , सोनू वर्मा, मनोज कनोजिया,आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।।




