Thursday, May 7, 2026
spot_img
Homeगैजेट्स₹1499 की Smartwatch में फीचर्स की भरमार, बैटरी लाइफ और लुक्स भी...

₹1499 की Smartwatch में फीचर्स की भरमार, बैटरी लाइफ और लुक्स भी धांसू

कम बजट में दमदार स्मार्टवॉच खरीदने का प्लान है, तो नॉइज की नई Noise ColorFit Caliber Go आपके लिए बेस्ट हो सकती है। वॉच की कीमत 2000 रुपये से भी कम है। कंपनी का कहना है कि नई Caliber Go बाजार में पहले से मौजूद ColorFit Caliber का स्ट्रिप्ड डाउन वर्जन है, जिसे पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था। कैलिबर गो का मुकाबला, इस प्राइस रेंज में पहले से मौजूद boAt, Xiaomi, Realme जैसे ब्रांड्स की स्मार्टवॉच से देखने को मिलेगा। वॉच में 150 वॉच फेस, 40 स्पोर्ट्स मोड समेत लंबी बैटरी लाइफ मिलती है। कितनी है कीमत और क्या है खास, चलिए जानते हैं… सबसे पहले देखें वॉच में क्या है खास
नॉइज़ कलरफिट कैलिबर गो में स्क्वायर डायल, जिसमें दाईं तरफ फिजिकल बटन है। इसमें 1.69 इंच का टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले है, जिसका रिज़ॉल्यूशन 240×280 पिक्सल और 500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। स्मार्टवॉच 150 से अधिक वॉच फेस के साथ आती है और यह वाटर-रेसिस्टेंट भी है।

फिटनेस फीचर्स की बात करें तो, नॉइज़ कलरफिट कैलिबर गो एक हार्ट-रेट मॉनिटर, एक SpO2 सेंसर, स्लीप और स्ट्रेस ट्रैकर से लैस है। वॉच 40 वर्कआउट मोड सपोर्ट करती है। यह कैलोरी, स्टेप्स और दूरी को ट्रैक करने में भी सक्षम है।

Nosie ColorFit Caliber Go एक 300mAh बैटरी यूनिट से लैस है, जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि वॉच को फुल चार्ज में 10 दिनों तक यूज किया जा सकता है। इसे मैग्नेटिक चार्जिंग के जरिए चार्ज किया जा सकता है। स्मार्टवॉच सोशल नोटिफिकेशन, अलार्म, कैलेंडर, वेदर अपडेट समेत कई सुविधाजनक फीचर्स प्रदान करती है।कीमत और उपलब्धता
नॉइज़ कलरफिट कैलिबर गो जेट ब्लैक, रोज़ पिंक, मिडनाइट ब्लू, ऑलिव ग्रीन और मिस्ट ग्रे कलर में उपलब्ध है। इसकी कीमत 1,499 रुपये है और इसे 3 सितंबर दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकता है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular