Thursday, May 7, 2026
spot_img
Homeगैजेट्सवोडा-आइडिया के करोड़ों ग्राहकों का कॉल डेटा हुआ पब्लिक! कंपनी ने कही...

वोडा-आइडिया के करोड़ों ग्राहकों का कॉल डेटा हुआ पब्लिक! कंपनी ने कही ये बात..

साइबर सुरक्षा शोध कंपनी साइबरएक्स9 ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि दूरसंचार ऑपरेटर वोडाफोन आइडिया की प्रणाली में मौजूद खामियों के चलते लगभग दो करोड़ पोस्टपेड ग्राहकों का कॉल डेटा रिकॉर्ड सार्वजनिक हो गया है। हालांकि, कंपनी ने इससे इनकार करते हुए कहा कि डेटा में कोई सेंधमारी नहीं हुई है। कंपनी के मुताबिक, उसकी बिल प्रणाली में मौजूद खामियों के बारे में पता चलते ही उन्हें दुरुस्त कर दिया गया था। इससे पहले, साइबरएक्स9 की रिपोर्ट में कहा गया कि प्रणालीगत खामियों की वजह से वोडाफोन आइडिया के करीब दो करोड़ पोस्टपेड ग्राहकों के कॉल डेटा रिकॉर्ड सामने आ गए। इसमें कॉल करने का वक्त, कॉल की अवधि, किस स्थान से कॉल किया गया, ग्राहक का पूरा नाम और पता, एसएमएस विवरण समेत वे कॉन्टेक्ट नंबर भी सामने आ गए जिन पर संदेश भेजे गए थे।
साइबरएक्स9 के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक हिमांशु पाठक ने पीटीआई-भाषा से कहा कि कंपनी ने इस बारे में वोडाफोन आइडिया को जानकारी दी थी और कंपनी के एक अधिकारी ने 24 अगस्त को ऐसी समस्या को स्वीकार भी किया था।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular