घर से निकलकर रास्ता भटके 07 वर्षीय बालक को डायल-112 जवानों ने परिजनों से मिलाया
भोपाल : गुरूवार, अप्रैल 23, 2026,
डायल-112 आपात परिस्थितियों में त्वरित सहायता के साथ-साथ मानवीय संवेदनशीलता और सुरक्षा का सशक्त माध्यम है। देवास जिले में घर से निकलकर रास्ता भटके एक बालक को सुरक्षित उसके परिजनों से मिलाकर डायल-112 जवानों ने सराहनीय कार्य किया।
23 अप्रैल कोदेवासजिले के थाना इंडस्ट्रियल एरिया क्षेत्र अंतर्गत बीराखेड़ी में एक 07 वर्षीय बालक के भटक जाने की सूचनाडायल-112 राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूमभोपालको प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थाना इंडस्ट्रियल एरिया क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया।
मौके पर पहुँचकर डायल-112 स्टाफआरक्षक श्रीविनोद डोडियाएवंपायलट श्री दीपक दुबेने बालक को सुरक्षित संरक्षण में लिया। प्रारंभिक पूछताछ में बालक अपने परिजनों के संबंध में जानकारी देने में असमर्थ था। डायल-112 जवानों ने संवेदनशीलता और धैर्य के साथ बालक की सुरक्षा सुनिश्चित की।
इसके पश्चात डायल-112 जवानों ने बालक को एफआरव्ही वाहन के साथ लेकर आसपास क्षेत्र में परिजनों की तलाश एवं पूछताछ की। स्थानीय नागरिकों से जानकारी प्राप्त हुई कि बालक के परिजन उसे खोजते हुए थाने पहुँचे हैं। तत्पश्चात डायल-112 टीम बालक को सुरक्षित थाने लेकर पहुँची।
थाने में पहचान एवं सत्यापन उपरांत बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। डायल-112 हीरोज द्वारा प्रदर्शित यह मानवीय सेवा पुलिस के प्रति समाज के विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करती है।




