Wednesday, April 22, 2026
spot_img
Homeजनसम्पर्क समाचारजल संरक्षण के लिए सबको जोड़े - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जल संरक्षण के लिए सबको जोड़े – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल : बुधवार, अप्रैल 22, 2026,

पानी बचाने में मध्यप्रदेश देश में तीसरे स्थान पर

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मंत्रि-परिषद् की बैठक से पहले मंत्रीगण से की चर्चा

सरकार की उपलब्धियों की दी जानकारी

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि जल बचाने में समाज की भागीदारी जरूरी है। यही सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ चलाया जा रहा है। इस अभियान से सब जुड़े, सभी अपना सहयोग दें, हम सबको मिल-जुलकर यह करना है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि पानी बचाना हमारी संस्कृति का हिस्सा रहा है। हम सालों से इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। जल गंगा संवर्धन अभियान के जरिए जल संरक्षण को जल आंदोलन का रुप दिया जा रहा है। यह अभियान की सफलता ही है कि हमारा मध्यप्रदेश जल संचयन के मामले में नेशनल रैंकिंग में तीसरे स्थान पर आया है। प्रदेश में जल संरक्षण के लिए विभिन्न श्रेणियों के 2.44 लाख से अधिक जल विकास-निकास एवं विस्तार कार्य कराये जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बुधवार को मंत्रि-परिषद् की बैठक से पहले मंत्रीगण से अनौपचारिक चर्चा में यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने मंत्रीगण को बीते सप्ताह में राज्य सरकार को मिली विशेष उपलब्धियों की जानकारी दी।

बोर्ड परीक्षाओं में बेटियां रहीं अव्वल, 16 साल का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बताया कि 15 अप्रैल को मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित हुआ। हमेशा की तरह इस बार भी हमारी होनहार बेटियां अव्वल रहीं। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि इस बार के परिणाम बीते 16 सालों के बोर्ड परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट रहे। यह हमारी सरकार द्वारा शैक्षणिक गुणवत्ता के लिए किए जा रहे नवाचारों और सांदीपनि विद्यालयों की सफलता का परिचायक है।

… ताकि नर्मदा माता की पवित्रता बनी रहे

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मंत्रीगण को बताया कि नर्मदा माता के उद्गम स्थल अमरकंटक को धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। यह मनोरम स्थल प्रकृति की गोद में आध्यात्मिक शांति पाने का उत्तम केंद्र है। हम इस स्थल के विकास के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के साथ-साथ यहां के इकोलॉजिकल बैलेंस पर भी ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, ताकि मोक्षदायिनी नर्मदा की पवित्रता बनी रहे।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular