Sunday, May 31, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशसमाज में आनंदमय एवं सकारात्मक वातावरण बनाने के लिए हुई कार्यशाला

समाज में आनंदमय एवं सकारात्मक वातावरण बनाने के लिए हुई कार्यशाला

तीन दिवसीय आनंदम सहयोगी रिफ्रेशर कार्यशाला का समापन

राज्य आनंद संस्थान, आनंद विभाग द्वारा वाल्मी परिसर, भोपाल में आयोजित तीन दिवसीय आनंदम सहयोगी रिफ्रेशर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। इसमें 58 प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता की। प्रशिक्षकों के रूप में डॉ. अमित मुखर्जी, दिलीप पटेल एवं अर्चना दुबे ने मानव मूल्यों पर आधारित “अल्पविराम” के विभिन्न टूल्स का व्यावहारिक अभ्यास कराया।

संस्थान के निर्देशक प्रवीण कुमार गंगराड़े एवं डायरेक्टर सत्य प्रकाश आर्य ने प्रतिभागियों को समाज में आनंदमय एवं सकारात्मक वातावरण निर्माण के लिए प्रेरित किया।कार्यशाला का उद्देश्य मानव मूल्यों की समझ विकसित करना एवं सहयोगियों को समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सक्षम बनाना रहा। प्रतिभागियों ने इसे अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताते हुए अपने अनुभव साझा किए।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular