Thursday, April 16, 2026
spot_img
Homeजनसम्पर्क समाचारनीमच के डायल-112 हीरोज

नीमच के डायल-112 हीरोज

अवसादग्रस्त व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुँचाकर बचाई जान

भोपाल : रविवार, अप्रैल 5, 2026,

नीमच जिले के थाना बघाना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई से जहरीले पदार्थ का सेवन करने वाले 35वर्षीय व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार उपलब्ध कराया गया। इस मानवीय प्रयास से पीड़ित व्यक्ति को समय रहते चिकित्सकीय सहायता मिल सकी।

दिनांक 04अप्रैल राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112, भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना बघाना क्षेत्र अंतर्गत सोनियाना गाँव में एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही बघाना थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

मौके पर पहुँचकर डायल-112 स्टाफ आरक्षक श्री कैलाश मालवीय एवं पायलट श्री अर्जुन ने पाया कि अज्ञात कारणों से व्यक्ति ने आत्महत्या के उद्देश्य से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था।

डायल- 112जवानों ने तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए पीड़ित व्यक्ति को तत्काल एफआरव्ही वाहन से जिला चिकित्सालय, नीमच पहुँचाया।

डायल- 112जवानों की त्वरित एवं समर्पित कार्यवाही से पीड़ित व्यक्ति को समय पर उपचार उपलब्ध हो सका। डायल-112 हीरोज श्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा आपात परिस्थितियों में आमजन की सहायता हेतु सदैव सजग, संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular